16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 June, 2024 6:28 PM IST
मौसम की ताजा अपडेट, सांकेतिक तस्वीर

Weather Forecast Today: पिछले कुछ दिनों से भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते कई राज्यों में लोगों की तबीयत खराब हो रही है. वही, कुछ स्थानों पर तो हीटवेव व लू चलने से लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल समेत अन्य कई राज्यों में मानसून की बारिश होने से तापमान में कमी हो सकती है.

IMD का यह भी कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

लू चलने की चेतावनी/ HeatWave Warning

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 20-23 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ/कई हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति की संभावना है. साथ ही इस दौरान कई राज्यों में राते गर्म रह सकती है.

जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ/अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रहेगी. आज से लेकर 23 जून तक हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Weather Forecast Update Heavy rain in many states of India during the next 3 days IMD heat wave alert in Delhi Haryana
Published on: 19 June 2024, 06:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now