Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 May, 2021 10:18 AM IST
Weather Forecast Today

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज एक समान रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग का मानना है कि इस दौरान आसमान में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे. इससे लोगों को तपिश भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी. लुधियाना महानगर में बुधवार की सुबह लोगों के लिए राहत लेकर आई. सुबह पांच से सात बजे के दौरान शहर में रुक रूक कर हल्की बारिश होती रही. करीब 8बजे हल्की धूप निकली. बारिश और हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है. 

बुधवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है. राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में एक दो जगह पर धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश भी हो सकती है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं, आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों पर है. ईरान के पूर्वी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक जा रही है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है और इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिणी तमिलनाडु तक जा रही है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश की उम्मीद है.

हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी राजस्थान के कुछ हिस्सों, तथा पंजाब और हरियाणा मैं एक या दो जगह पर पड़ सकती है. उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, शेष ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिल नाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather Forecast Today: These 10 states may get rain today due to the weather
Published on: 05 May 2021, 10:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now