Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 January, 2021 10:51 AM IST
Weather Forecast Today

दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और त्रिपुरा में लोग घने कोहरे से परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक कोहरा बढ़ सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया हुआ है. वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को यातायात में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के नजदीक पहुंच चुकी है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश के विभिन्न भागों पर बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और इससे सटे मालदीव क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय पूर्वी भारत में पूर्वी बिहार और इससे सटे हिस्सों पर दिखाई दे रहा है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा भी इस दौरान हो सकती है. 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी. केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में शीतलहर और दिन में कड़ाके की ठंड की स्थितियां बनी रहेंगी.

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान 16 जनवरी से एक बार फिर से गिर सकता है.

English Summary: Weather Forecast Today: minimum temperature may fall once again in these states including Punjab and Haryana
Published on: 16 January 2021, 10:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now