Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 June, 2019 11:42 AM IST

वायु तूफान के कारण इस समय दिल्ली-एनसीआर में काफी अधिक नमी पहुंच रही है. तो वही, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 16 और 17 जून को आंधी और हल्की बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि तापमान में इस सप्ताह के अंत तक राहत मिलने के आसार नहीं है. पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात के प्रभाव के वजह से रविवार से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम प्रभावित होने की संभावना है. हवा की रफ्तार बढ़ने के वजह से दिल्ली में प्रदूषण कम हुआ है. हवा पहले के मुकाबले साफ-सुथरी हुई है. ऐसे में आइए जानते है मौसम पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट के अनुसार देशभर में अगले 24 घंटों में होने वाले मौसम की गतिविधियों के बारें में -

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान वायू इस समय पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में मौजूद है. उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है. चक्रवाती क्षेत्र के कारण एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में से लेकर दक्षिणी बांग्लादेश तक फैली हुई है. एक चक्रवाती क्षेत्र बांग्लादेश के दक्षिणी भागों में भी विकसित है. एक अप तटीय ट्रफ कर्नाटक से केरल के तटीय भागों तक बना हुआ है.

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भागों में भारी बारिश दर्ज हुई. केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा सहित दक्षिणी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश देखी गई. गुजरात, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी हुई. छत्तीसगढ़, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, उत्तर और पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली तथा पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ धूल भरी आंधी चली. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी महाराष्ट्र, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों के तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई.

अगले 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. कोंकण और गोवा सहित तटीय कर्नाटक, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों के एक-दो हिस्सों में भारी बारिश के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी एक-दो जगहों पर बारिश की उम्मीद है.

English Summary: Weather forecast Seasonal activities for the next 24 hours
Published on: 14 June 2019, 11:46 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now