Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 March, 2019 12:21 PM IST

अगर आप भी इन दिनों थकान, काम के प्रति कम रुचि और त्वचा में रुखापन महसूस कर रहे हैं तो यह और कुछ नहीं गर्मी आने की शुरुआत है. मार्च का माह खत्म होने में केवल 10 दिन शेष रह गए हैं और इस वक्त देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अगर पिछले 24 घंटों के मौसम की बात की जाए तो यहां उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम में हलचल देखी गई है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,झारखंड और उत्तर ओडिशा में हल्की मध्यम बारिश देखी गई है. इन राज्यों के साथ-साथ झारखंड, बिहार समेत उत्तर्-पूर्वी राज्यों के भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली हैं.

आगामी 24 घंटों में दर्ज किए गए मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. देश के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है. देश के कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड, उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश जारी रह सकती हैं. इसके साथ ही उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में भी छुटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.

साभार : Skymetweather.com

English Summary: Weather Forecast: Know what state of the country can be rain today
Published on: 19 March 2019, 12:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now