Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 July, 2019 11:12 AM IST

मानसून अभी भी देश के कई इलाकों को निराश किए हुए है तो वही देश के कई इलाके भारी बारिश होने की वजह से लोग बेहाल है. मुंबई भी उन्हीं इलाकों में से एक है. मुंबई के आसपास के इलाकों में हाल में बारिश से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को शहर में खूब बारिश होने के आसार है. घने बादल छाए रहेंगे और तापमान 27 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. तो वही अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में भारी से मूसलाधार बारिश की संभावना है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है देशभर में होने वाले अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियों के बारे में -

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों और उससे सटे बिहार के हिस्सों में एक चिन्हित निम्न दवाब क्षेत्र मौजूद है. पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पंजाब से उत्तर प्रदेश, चिन्हित निम्न दवाब क्षेत्र, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है. इसके अलावा एक अप तटीय ट्रफ रेखा कर्नाटक से केरल के तटीय भागों तक बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियां

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, बिहार के उत्तरी भागों तथा उप हिमालयन पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी केरल के हिस्सों में भारी से मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी भागों तथा छतीसगढ़, कोंकण व गोवा और विदर्भ के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गई. जबकि, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई. इस बीच, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश के हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ लगभग हिस्सा शुष्क बना रहा.

अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में भारी से मूसलाधार बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, कोंकण व गोवा और तटीय कर्णाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के हिस्सों सहित विदर्भ तथा तेलंगाना और केरल के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है. पंजाब के उत्तरी भागों और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है. इस बीच, हरियाणा के ज्यादातर जगहों, पंजाब के कई भागों तथा दिल्ली, कच्छ, दक्षिणी आतंरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा.

English Summary: Weather forecast heavy rains UP and Bihar will be torrential rain
Published on: 11 July 2019, 11:15 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now