जायटॉनिक टेक्नोलॉजी: क्यों है खेती का समग्र और स्थायी समाधान? सम्राट और सोनपरी नस्लें: बकरी पालक किसानों के लिए समृद्धि की नई राह गेंदा फूल की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, मिलेगा प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपये तक का अनुदान! किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 January, 2019 11:43 AM IST

अगर इस हफ्ते के मौसम की बात करें तो इस हफ्ते उत्तर भारत के पहाड़ों पर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रहेगी. इसके आलावा दक्षिण भारत में मौसम शुष्क और गर्म होगा।

उत्तर भारत

उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। 24 घंटे के अंतराल के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फ की गतिविधियाँ देना शुरू कर देगा। 18 जनवरी से बारिश और बर्फ की गतिविधियां और 20 जनवरी से 24 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश शुरू होगी. 20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और 22 से 24 जनवरी को उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में वर्षा होगी।

मध्य भारत

मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 22 जनवरी को कच्छ क्षेत्र और उत्तर मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के तापमान में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है इसके बाद मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती चली जाएगी।

दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में शुष्क मौसम जारी रहेगा। बाद  में हवाएँ बदल जाएंगी और दक्षिण-पूर्व दिशाओं से बहने लगेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

पूर्वोत्तर भारत

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। 23 और 24 जनवरी को बिहार के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

English Summary: Weather forecast From today's summer heat coming in these states
Published on: 17 January 2019, 11:45 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now