Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 February, 2020 11:06 AM IST

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के मुताबिक, फरवरी के तीसरे सप्ताह में तटीय इलाकों में तापमान के स्तर में लगतार बढ़ोतरी होगी. भारत में सामान्य तौर पर पश्चिम के तटीय इलाकों से गर्मी की शुरुआत होती है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार मानी जाने वाली हवाओं के रुख में तेजी को देखते हुए इस साल फरवरी में ही तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है. मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाना, इसका ताजा उदाहरण है. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में 1966 के बाद मुंबई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 17 फरवरी को 38.1 डिग्री सेल्सियस और 18 फरवरी को बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर दिखाई दे रहा है. दूसरी ओर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना विपरीत चक्रवात आगे बढ़ते हुए दक्षिणी राजस्थान के करीब पहुँच गया है.

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई. असम में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. जबकि नागालैंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. मध्य प्रदेश और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि कोंकण और गोवा में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. दिल्ली प्रदूषण खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना रहा.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है. सिक्किम में भी एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है. जबकि असम और नागालैंड में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है. दिल्ली में प्रदूषण में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का क्रम जारी रहेगा.

English Summary: Weather forecast: 50-year record broken, temperature reaches 39 degrees
Published on: 19 February 2020, 11:09 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now