Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 July, 2023 10:16 AM IST
भारी बारिश को लेकर इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

देशभर में इन दिनों भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं, बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के तटीय इलाकों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण का प्रकोप है. इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की संभावना है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में आज कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

यहां होगी भारी बारिश

आज गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और माहे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज गरज चमक (Thunderstorm) के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है. वहीं, छत्तीसगढ़, गुजरात और तेलंगाना के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारत के लगभग सभी हिस्सों में माध्यम व भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, केरल, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 40-45 से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

English Summary: Weather Forecast 19th July Strong winds in Delhi and surrounding areas red alert issued for these places
Published on: 19 July 2023, 10:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now