खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 December, 2023 5:04 PM IST
दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड.

Weather Upadte: देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से दस्तक देने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. बर्फबारी और बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तापमान के तेजी से नीचे जाने की संभावना है. आइये जानते हैं भारतीय मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया है

दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे जानकारी देते हुए मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. यह विकास हिमालय से ठंडी हवाएं लाएगा. हिमालय से आने वाली हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, यहां के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने हिमाचल के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश भी देखने को मिल सकती है. इस दौरान एनसीआर के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. मैदान इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है.

कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि,
तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. इसी तरह पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. IMD ने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मध्यम से घना कोहरा पड़ने के आसार हैं.

English Summary: Weather Department issues warning of severe cold in Delhi-NCR Weather Update IMD weather-forecast-winter-update snowfall rainfall alert
Published on: 09 December 2023, 05:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now