Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 May, 2019 12:09 PM IST

चक्रवात फानी (Cyclone Fani) ने पिछले सप्ताह देश के कई राज्यों में जमकर तबाही मचाया. इसकी वजह से कई राज्यों में भारी जानमाल का नुकसान भी हुआ. हालांकि चक्रवात फानी ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लोगों को गर्मी से काफी राहत भी दी थी. अब फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से ही लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है. तापमान में भी इजाफा हो गया है. हालांकि, बहुत जल्द ही मौसम की इस बेरुखी से बड़ी राहत मिलने वाली है. दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर समेत पहाड़ी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं. मौसम की पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने  10 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत, महाराष्ट्र, आसाम, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हिमाचल व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है.

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसके कारण मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रीय है. उत्तरी बांग्लादेश के इलाकों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. इसके अलावा उत्तरी ओडिशा से रायलसीमा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है.

पिछले 24 घंटे की मौसमी गतिविधियां

पिछली 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लू का भीषण प्रकोप बना रहा. इसके अलावा राजस्थान, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी लू की स्थिति देखी गई. इन सब के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु सहित आतंरिक कर्नाटक और केरल के दक्षिणी भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई. वहीं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आतंरिक कर्नाटक के एक-दो स्थानों पर बारिश देखने को मिली है.

अगले 24 घंटे की मौसमी गतिविधियां

अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के भागों में धूल भरी आंधी देखी जा सकती है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. जबकि विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है.

साभार: skymetweather.com

English Summary: weather department heavy rains in Delhi-NCR including many states
Published on: 09 May 2019, 12:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now