Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 October, 2021 10:57 AM IST
Today's Weather News

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना जताया है. दरअसल मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इन इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, देश की राजधानी दिल्लीी समेत आसपास के इलाकों में इस वक्तच ठंड (Cold in Delhi-NCR) ने दस्तक दे दी है.

वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा हो होगा, क्योंिकि 23 और 24 अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी गुजरात तक औसत समुद्र तल से 3.5 से 5.8 किमी के बीच फैली हुई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन के आसपास बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा केरल और तटीय कर्नाटक से होते हुए पूर्वी मध्य अरब सागर तक फैली हुई है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. यहां कुछ स्थानों तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि तथा हिमपात होने की भी संभावना है.

उत्तर पंजाब, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

23 अक्टूबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather Alert: Weather will change again in these states including Delhi-NCR, alert issued!
Published on: 23 October 2021, 11:04 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now