Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 October, 2023 6:33 PM IST
देशभर में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम के दक्षिणी भाग, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, केरल और तमिलनाडु में अगले 24 घंटे तेज बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला सकता है. इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

इसके अलावा, दिल्ली में ठंड की शुरुआत होती दिख रही है. लोगों को जैकट और कंबल की जरूरत महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. हालांकि, राजधानी की हवा जहरीली हो गई है. ये अभी खराब श्रेणी में है. फ़िलहाल, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में आइए मौसम विभाग के अनुसार जानते हैं अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में कैसा रहेगा मौसम-

आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. हालांकि, राजधानी की हवा जहरीली हो गई है. ये अभी खराब श्रेणी में है. फ़िलहाल, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

ये भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश होने की आशंका, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले वक्त में बदल सकता है. सूबे के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा, अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, सूबे में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. अब ठंड भी बढ़ने लगी है. जबकि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

English Summary: weather alert today possibility of rain aaj ka mausam ki jankari IMD rain alert weather forecast across India today
Published on: 24 October 2023, 06:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now