Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 February, 2020 11:09 AM IST

दिल्ली की सियासी फिजा बदलने के साथ ही मौसम में भी बदलाव दिखने लगा है. तो वहीं, दक्षिणी जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिमाचल प्रदेश और इससे सटे उत्तराखंड में भी कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड के कुछ भागों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने के आसार है. अगर बात करें, राजधानी दिल्ली कि तो मौसम में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन अभी भी कुछ दिन ठंडक बरकरार रहने के आसार है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं अगले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है. अगले 24 घंटों के के बाद यह सिस्टम उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे चला जाएगा. उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ हवाएँ चल रही हैं. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी असम और आसपास के क्षेत्रों पर दिखाई दे रहा है. एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल के तराई वाले इलाकों से अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है.

आने वाले  24 घंटों के दौरान संभावित मौसम गतिविधियां

 आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है. जबकि दक्षिणी जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है. उत्तरी हिमाचल प्रदेश और इससे सटे उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है.इसके साथ ही तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी तटवर्ती इलाकों में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है.उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी. मध्य और पूर्वी भारत सहित उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में मामूली वृद्धि जारी रहेगी.

English Summary: Weather Alert ! Thunderstorms with rain in these parts of the country
Published on: 14 February 2020, 11:13 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now