Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 October, 2026 10:58 AM IST
वेदर अपडेट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में मानसून ने फिर एक बार दस्तक दें दी है. इस दौरान पिछले 24 घंटों में दिल्ली, बिहार, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई है. इसी बीच मौसम विभाग IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10, 13 और 16 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही मैदानी इलाकों की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 10 से 16 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 

मध्य भारत में मौसम लेगा यूर्टन

मध्य भारत में भी मौसम की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 और 12 अक्टूबर तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 12 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है और इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत के राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 अक्टूबर को बिहार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार में 10 और 11 अक्टूबर के साथ ही 15 और 16 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड में 10 से 13 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. ओडिशा में 10 से 16 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. 

पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 10 से 16 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है. 

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का असर

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 से 16 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 से 12 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Alert Rain Thunderstorms Lightning Several States City Weather Forecast
Published on: 12 October 2026, 11:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now