Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 April, 2021 9:47 AM IST
Weather Forecast Today

मौसम के मिजाज में इन दिनों तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 5 से 7 अप्रैल तक देश के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस  के कारण 4 अप्रैल को जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश और हिमपात की संभावना बनी हुई है. इधर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के अलावा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान -

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के निकटवर्ती भागों में है. एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर है. ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन जारी है. एक चक्रवाती सर्कुलेशन श्रीलंका और आसपास के क्षेत्र पर है. दक्षिण म्यांमार तट के उत्तर अंडमान समुद्र और आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार के उत्तरी द्वीप पर एक या दो भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. पूर्वी भारत में, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा और गरज के साथ वर्षा संभव है. ओडिशा और मिजोरम में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

दक्षिणी प्रायद्वीप में केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियाँ संभव हैं. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है. पश्चिम राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 से 48 घंटों में हीटवेव की स्थिति आ सकती है.

English Summary: Weather Alert: In the next 24 hours, there will be rain in these states, heatwave will occur in some areas. (1)
Published on: 05 April 2021, 09:52 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now