Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 July, 2025 10:06 AM IST
मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी: 22 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक का हाल (सांकेतिक तस्वीर)

भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 27 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है. आइए आज के मौसम का हाल कैसा रहेगा. यहां जाने IMD की लेटेस्ट अपडेट  

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 22 से 27 जुलाई तक, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में 22 से 24 जुलाई तक तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22, 23, 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 जुलाई तक और पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है.

इन राज्यों में रुक-रुक के बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से लेकर कोकण, गोवा और घाट क्षेत्रों (मध्य महाराष्ट्र) में 27 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गुजरात राज्य में 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश संभव है. अनुमान है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है.

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 27 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. तेलंगाना में 22 और 23 जुलाई को और तटीय कर्नाटक में 27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है. तमिलनाडु में 22 जुलाई को भी बारिश हो सकती है. इस पूरे क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

पश्चिम मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 22 से 27 जुलाई तक बारिश का अनुमान है. बिहार और झारखंड में 24 से 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. इस क्षेत्र में भी गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.

अगले 7 दिनों तक यहां होगी हल्की बारिश

अगले 7 दिनों तक पूरे उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी 22 से 27 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

English Summary: weather alert heavy rainfall india July Aaj ka Mousam Update
Published on: 22 July 2025, 10:11 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now