Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 October, 2020 10:25 AM IST

शुक्रवार को कई राज्यों में भारी बारिश होने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. वही भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. वहीं मुंबई में बादल छाये रहेंगे और हल्कीI बारिश की भी संभावना है. साथ ही चेन्नई में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा कोलकाता में हल्कीई बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने की ससंभावना है. भारतीय मौसम विभाग के गुजरात निदेशक जयंत सरकार के बताया कि अरब सागर में एक वेलमार्क लो प्रेशर सक्रिय  हुआ है जिसके कारण दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र में बारिश होने की आशंका है. इस वजह से कईं जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का का क्षेत्र अभी भी काफी प्रभावी है और आगे बढ़ते हुए उत्तरी महाराष्ट्र से सटे अरब सागर के क्षेत्रों पर पहुँच गया है. इस सिस्टम के साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है. अरब सागर के मध्य से लेकर महाराष्ट्र, तेलंगनान और आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक एक ट्रफ पहले की तरह ही सक्रिय है. उत्तरी जम्मू कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जबकि एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं. देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

English Summary: Weather Alert: Heavy rain expected today, Meteorological Department issued warning
Published on: 17 October 2020, 10:28 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now