जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 March, 2023 5:00 AM IST
जानें अपने शहर के मौसम का हाल

भारत में पिछले कुछ दिनों से बारिश व ओलावृष्टि (rain and hail) के चलते मौसम ठंडा होता जा रहा है. बता दें कि दिल्ली-NCR में मौसम के हालात दिन पर दिन बिगड़ रहे हैं. कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने आज के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट जारी कर दी है. यहां पढ़ें अपने शहर के हाल के बारे में...

दिल्ली में जोरदार बारिश का दौर

राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से जोरदार बारिश से मौसम ठंडा (cold weather) हो गया है. लोगों के घरों में एक बार फिर से कंबल निकलने की नौबत आ गई है. बता दें कि सुबह और शाम के समय दिल्ली में एक बार फिर से सर्दी की वापसी हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और NCR के कई इलाकों में भारी बारिश व ओलावृष्टि होगी. अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा. वहीं दिल्ली के तापमान की बात करें, तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

यूपी में बारिश, गिरेंगे आज ओले

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिर रहे हैं. इस बेमौसम बारिश के होने की वजह से राज्य के किसान भाइयों को बहुत ही नुकसान पहुंच रहा है. फसलें पूरी तरह से नष्ट होने की कगार पर हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है और साथ ही कुछ जिलों में ओले पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इन शहरों में बारिश का दौर

मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना (यूपी) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है. नजीबाबाद, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, मेरठ, के आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. इसके अलावा IMD का यह भी कहना है कि आज और 23 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, इन शहरों में चलेंगी तेज हवाएं

IMD का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और 23 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है.

मध्य भारत: IMD ने 24 मार्च से इस क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत: 22 और 23 मार्च को उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, केरल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत: 22 मार्च को पूर्वोत्तर भारत और 22 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना है.

English Summary: Today's Weather: Heavy rain somewhere in the country, hail fell somewhere, know the condition of your city
Published on: 21 March 2023, 05:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now