Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 July, 2023 6:06 PM IST
Heavy Rain in Delhi

भारत के ज्यादातर राज्यों में शनिवार के दिन से ही भारी बारिश हो रही है. आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, जानते हैं कि आज का मौसम (Today's Weather) कैसा रहने वाला है.

दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश होने से मौसम सुहाना बन गया है. देखा जाए तो दिल्ली में बीते रात को भी हल्की से भारी बारिश हुई है. ऐसे में दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है.  बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर आज और आने वाले कल के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है यानि की इस दौरान दिल्ली में भारी बारिश (Heavy Rain in Delhi) हो सकती है.

देशभर के राज्यों में आज का मौसम

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक,  दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जातई गई है.

इसके अलावा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में बारिश व बादलों की गर्जन के साथ तेज गति से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. आज जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

11 जुलाई तक झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

English Summary: Today's weather can trouble people across the country, know the latest rain updates
Published on: 08 July 2023, 06:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now