Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 May, 2024 6:29 PM IST
आज का मौसम

Today Weather Report: भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कई राज्यों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है. साथ ही कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने कुछ राज्यों में आज से लू चलने की भी चेतावनी जारी की है.

वही, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)  के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के मौसम का हाल-

IMD का पूर्वानुमान एवं चेतावनी

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में आज हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. इन क्षेत्रों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) बढ़ने की संभावना है और साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. 16 और 17 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश हो सकती है. आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और में छिटपुट वर्षा की संभावना है. अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी/तूफान के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी के दिन शुरू, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 15-17 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा में लू चलने की संभावना है.  इस दौरान उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में भी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा IMD ने  अगले 5 दिनों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. 

English Summary: Today Weather Report Rain alert issued during 24 hours IMD Alert
Published on: 13 May 2024, 06:32 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now