कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 June, 2026 11:36 AM IST
IMD ने 17 से अधिक राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की केरल में एंट्री के साथ ही अब बारिश का सिलसिला तेज़ होने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक करीब 17 से अधिक राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है और अगले 7 दिनों तक IMD ने यह अनुमान जताया है कि केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में मौसम खराब हो सकता है. आइए जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. आज भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ़्तार 40–50 किमी/घंटा तक हो सकती है और इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38°C–40°C और 25°C–27°C के बीच रहने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

पूर्वोतर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून अब केरल से आगे बढ़कर कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.

वहीं, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

(Image Source-AI generate)

इन राज्यों में दो दिनों बारिश की संभावना

उत्तर भारत की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, गाजीपुर और मेरठ समेत कई जिलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग IMD ने  हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी करक दी है. यानी 4 से 6 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 50-60 किमी/घंटा तक की रफ़्तार चलने की संभावना है. वहीं, 4 से 6 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है.

पश्चिमी भारत के इन इलाकों में झमाझम बारिश

पश्चिमी भारत में मौसम विभाग IMD ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में 4 से 7 जून तक मध्य महाराष्ट्र में 4 से 8 जून और गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 4 से 5 जून तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलने की आशंका जताई है.

वहीं, कोंकण और गोवा में 4 से 10 जून तक, और मध्य महाराष्ट्र में 5 जून और 7 से 10 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Today Weather Monsoon Arrives Across India Imd Heavy Rain Warning 17 States
Published on: 05 June 2026, 11:40 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now