Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 2 November, 2020 10:19 AM IST

Weather Forecast: इन दिनों कुछ राज्यों में जहां एक ओर सर्दी की दस्तक क हो चुकी है. वही दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश पूरी तरह से थम गई है और मौसम सूखा व साफ हो गया है. हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी बेमौसम बारिश का खतरा बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 नवंबर यानि आज 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. इन राज्योंभ में असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि इन राज्योंम में बारिश के अलावा तेज हवा और आंधी के भी आसार हैं. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों और इससे सटे तमिलनाडु के तटों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी पर ही विकसित हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर पहुँच गया है. एक अन्य चक्रवाती सिस्टम केरल के तटों के पास अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर हवाओं में दिखाई दे रहा है. साथ ही गुजरात के तटों के पास भी अरब सागर पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

आगामी 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश तट की ओर बढ़ेगा. मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इन भागों में तेज़ हवाएँ चलने और गरज के साथ बौछारें गिरने की उम्मीद है. मणिपुर और नागालैंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है. दिल्ली प्रदूषण में कुछ सुधार होगा लेकिन यह सेहत के लिए अभी भी चुनौती बना रहेगा.

English Summary: Today these 6 states will get heavy rains, IMD released Weather Alert
Published on: 02 November 2020, 10:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now