Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 July, 2023 6:45 PM IST
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत के कई राज्यों में बारिश कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. देखा जाए तो देश के कई बड़े शहरों में भारी बारिश होने के चलते बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है. आइए IMD के मुताबिकआज का मौसम कैसा रहने वाला है. इसके बारे में जानते हैं...

दिल्ली का मौसम 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी यमुना का पानी भरा हुआ है. देखा जाए तो कुछ इलाकों में पानी को बाहर निकालने का काम सुरक्षाकर्मियों के द्वारा लगातार चलाया जा रहा है जिसके चलते दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ के पानी का स्तर भी कम हो गया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक,आने वाले 24 घंटे में हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 33°C और अधिकतम तापमान 38 39 °C तक दर्ज किया जा सकता है. 

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भारत के अलग-अलग राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है. अगले 5 दिनों के दौरान  18 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 20 और 21 जुलाई को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से  होने की संभावना है.

इसके अलावा 19 तारीख को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 

English Summary: Today it will rain in these states across the country, know the condition of your city
Published on: 17 July 2023, 06:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now