Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 September, 2023 10:57 AM IST
Rainfall Forecast and Warnings

भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है. देखा जाए तो देशभर में कहीं हल्की बारिश व भारी बारिश का सिलसिला बना हुआ है, तो कहीं दिन के समय तेज धूप होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. IMD का अनुमान है कि बारिश का यह दौर 02 अक्टूबर तक बना रह सकता है.

वहीं, महाराष्ट्र-गोवा और अन्य शहरों में आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक हवाएं 65 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं देश के बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति आज कैसी रहने वाली है.

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिम भारत में हल्की से भारी बारिश के साथ तूफान चलने की संभावना जताई गई है. आज यानी 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

इन शहरों में तूफान की चेतावनी

IMD के अनुसार पूर्वी मध्य अरब में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. साथ ही आज महाराष्ट्र-गोवा तटों के साथ-साथ समुद्र में इसके 45-55 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है. अनुमान है कि यह तूफान आज शाम से और कल सुबह तक जारी रहने की संभावना है.

अगले 48 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

IMD ने 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल में वर्षा की संभावना है. 01 से 03 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही इन इलाकों में तूफानी की गति 45-55 से 65 तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 30 सितंबर और 02 अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Today IMD Rainfall Alert Weather Update Rainfall Forecast and Warnings monsoon update
Published on: 30 September 2023, 11:03 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now