Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 June, 2021 9:32 AM IST
Weather News

जून माह का आखिरी सप्ताह शुरू होने वाला है, वहीं बिहार, यूपी में जहां एक तरफ  मानसून मेहरबान है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों, हरियाणा और राजस्थान को मानसून की बारिश के लिए जुलाई माह तक इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज भी बारिश होने की संभावना है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है.

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम बिहार और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में है. इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक जा रही है. एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए समुद्र तल पर फैली हुई है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.

English Summary: thunderstorm and rain likely in many areas of Punjab, Haryana, Rajasthan, Uttar Pradesh and Delhi!
Published on: 25 June 2021, 09:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now