Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 January, 2019 5:47 PM IST

जम्मू और कश्मीर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इन्हीं चक्रवाती हवाओं से प्रेरित होकर एक विक्षोभ राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर भी बना है। ऐसी ही एक हावाओं का क्षेत्र कोमरीन इलाकों पर भी बना हुआ है.

पिछले 24 घंटो के दौरान देश का मौसम

अगर हम पिछले 24 घंटो की बात करें तो देश के ज़्यादातर भागों में हल्की मध्यम बारिश देखने को मिली है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश देखने को मिली है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश देखने को मिली है। पश्चिम राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक दो हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के उत्तरी हिस्सों के साथ विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ भागों के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में हल्का मध्यम कोहरा छाया रहा।

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आगे आने वाले 24 घंटों के दौरान देश के जम्मू-कश्मीर के कईं स्थानो पर बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार लगाए जा रहे है। हरियाणा और पश्चिम राजस्थान के एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं दक्षिण भारत में, एक बार फिर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की कल की अपेक्षा और भीषण होगी। अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहाँ प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का मध्यम कोहरा छाया रहेगा। भारत के शेष राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

English Summary: These parts will be heavy rain accompanied by snow
Published on: 12 January 2019, 05:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now