Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 February, 2019 12:28 PM IST

बीते तीन दिनों के बाद उत्तर भारत में एक नयापश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास दस्तक दे रहा है. इसी विक्षोभ से प्रभावित होकर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान और उसके सटे इलाकों के पास बन रहा है. ऐसे में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसी के चलते कुछ दिनों में ही उत्तराखंड में भी बारिश देखने को मिलेगी।

मैदानी क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में शाम को बारिश होना चालू हो जाएगी। उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र के तापमान में फिर से एक बार बढ़ोतरी द्खेने को मिलेगी। राजस्थान और मध्यप्रदेश कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगें। दक्षिण पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म और नम हवाओं के कारण गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किये जायेंगे। दक्षिणी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है लेकिंन इससे कोई भी महत्वपूर्ण गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही है हलाकीं पूर्वी भारत में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।

दक्षिण आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं नम रहेगी। दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तिरुवनंतपुरम, कराईकल और तूतीकोरिन पर भी हल्की बारिश हो सकती है। बाकी स्थानों पर शुष्क मौसम ही बना रहेगा।

साभार : skymetweather.com

प्रभाकर मिश्र, कृषि जागरण

English Summary: These parts of the country will be rain today
Published on: 05 February 2019, 12:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now