Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 July, 2023 10:58 AM IST
दिल्ली में आई बाढ़

देशभर के कई राज्यों में कई हफ्तों से हो रही भारी बारिश से जलभराव व बाढ़ की स्थिति बन गई है. देखा जाए तो देश की राजधानी दिल्ली का तो इस समय बहुत ही बुरा हाल है चारो-तरफ बारिश व यमुना का पानी देखने को मिल रहा है. आइए आज के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट विस्तार से जानते हैं.

दिल्ली डूबी यमुना के पानी में...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से भारी बारिश होने से स्थिति बहुत ही खराब होती जा रही है. इसके अलावा यमुना में भी पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिसके चलते दिल्ली के निचले इलाकों व कई बड़े इलाकों में बाढ़ आ गई है. कुछ इलाकों का हाल ऐसा है कि लोग अपने घरों की छत पर ही बसे हुए हैं. इसी कारण दिल्ली में कई दफ्तरों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कर दिया है और ये ही नहीं दिल्ली के सभी स्कूलों की कुछ दिनों के लिए छुट्टी भी दे दी गई है.

दिल्ली के वजीराबाद का हाल

दिल्ली के वजीराबाद और इसके आस-पास के इलाकों में बीते दो दिनों से यमुना का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है. वहीं अगर हम वजीराबाद के पुल की बात करें, तो देखने से ऐसा लग रहा है कि पानी का स्तर एक दम पुल पर सट गया है. खतरें की स्थिति को देखते हुए यहां के इलाकों में यातायात से लेकर अन्य कई कार्यों पर रोक लगा दी गई है और साथ ही पुलिस कर्मी और बचाव कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं. अनुमान है कि आने वाले समय में यमुना में पानी का स्तर और अधिक बढ़ सकता है.

देशभर में मौसम का हाल

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कहीं हल्की बारिश व कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर  भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार 17 जुलाई और साथ ही झारखण्ड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश हो सकती है.  

English Summary: The capital submerged in Yamuna water, crossed the danger mark
Published on: 15 July 2023, 11:05 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now