Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 August, 2023 4:33 PM IST
Strong winds will blow in the country's capital Delhi-NCR

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है. आईएमडी के मुताबिक, बारिश होने की संभावना कम ही है. इस कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. वही अगस्त महीना पूरी तरह से सूखा रहा. ऐसा ही कुछ सितंबर की शुरूआत में होने की संभावना है. सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल जरूर छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

यूपी में मौसम (UP Weather Update)

यूपी के कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, चार सिंतबर के बाद ही मौसम में परिवर्तन हो सकता है. वहीं सितंबर महीने के पहले सप्ताह में यूपी का मौसम काफी शुष्क रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. माना जा रहा है कि पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जरूर है. लेकिन मौसम में बदलाव की संभावना हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं

बिहार में मौसम (Bihar Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मौसम ने करवट बदली है. बिहार में मानसून ने फिर से सक्रिय हो गया है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे. फिलहाल लोगों को बारिश हो जाने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

हिमाचल का मौसम (Himachal Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बीते पांच दिनों में न के बराबर बारिश हुई है. प्रदेश में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है. आपकों बता दें कि पहाड़ों पर अभी 5 सिंतबर तक मौसम साफ रहेगा. वहीं हिमाचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश  की संभावना हैं. हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है.

English Summary: Strong winds will blow in the country's capital Delhi-NCR
Published on: 30 August 2023, 04:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now