Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 April, 2019 11:57 AM IST

देश में गर्मी के साथ ही प्री-मॉनसून तेजी से बढ़ रहा है. उत्तर भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के बनने का सिलसिला जारी है. कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के सटे हुए इलाकों में बना हुआ है. आज इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों बारिश देखने को मिल सकती है, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना है. कुलगाम, गुलमर्ग और लाहौल स्पीति के इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिरने के आसार लगाए जा रहे है.

वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो यहां भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा राजस्थान से दिल्ली की तरफ बढ़ रही है. जिसके चलते दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा,  राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. पंजाब और राजस्थान में ओले भी गिरने के संभावना है.

मध्य भारत के मौसम की बात हो तो यहां के हवाओ में नमी देखने को मिल रही है. हवाओं में इसी नमी के चलते भोपाल, ग्वालियर, खजुराहो, मांडला, खंडवा, जबलपुर, उज्जैन सहित ज्यादातर शहरों में आँधी चलने और बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके आलावा विदर्भ के साथ छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है. जबकि गुजरात दक्षिणी राजस्थान और महाराष्ट्र कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. यहां लोगों को तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और मिजोरम में भी तेज बारिश हो सकती है. शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में एक-दो स्थानों में भी बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी राज्यों में इस समय उमस वाली हवाएं चल रही है और चलने की संभावना है जिसके कारण तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश का अनुमान है.

English Summary: stormy rain in these parts of the country including Delhi
Published on: 11 April 2019, 12:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now