Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 January, 2019 1:57 PM IST

अगर हम देश भर में बने मौसमी सिस्टम की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर के साथ लगे क्षेत्रों में बना हुआ है. ऐसी ही एक ट्रंफ रेखा पंजाब राज्य से दक्षिणी राजस्थान की तरफ बढ़ रही है. ऐसा ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणपूर्वी अरब सागर और साथ लगे केरल में देखने को मिल सकता है.

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में दर्ज किये गए मौसम को देखें तो जम्मूकश्मीर में बर्फबारी के साथ ही मध्यम बारिश देखने को मिली है. इसके आलावा उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा में भी एक दो स्थानों पर बारिश देखने को मिली है. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की मध्यम वर्षा हुई है. उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमानों में बढ़ोतरी हुई है. पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक-दो हिस्सों में पाला देखा गया.

मौसम वैज्ञानिको के अनुसार ही आगे आने वाले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर,हिमांचल और उत्तराखंड के कई इलाको में बारिश होने की संभावना है. इसके आलावा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश और उत्तर पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगह पर भारी वर्षा के साथ हल्की मध्यम बारिश हुई. इसके आलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम घना कोहरा छाया रहेगा. विदर्भ और तेलंगाना में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी.

साभार : skymet.com

English Summary: snowfall and heavy rain possibility in north india states
Published on: 03 January 2019, 02:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now