Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 October, 2022 10:41 AM IST
Return of monsoon

अगर आप इस गलतफहमी में हैं कि देश से मानसून पूरी तरह से विदा हो गया है तो थोड़ा ठहर जाएं. जी हां, भले ही मानसून की विदाई कई राज्यों से हो गई है, मगर अब भी मानसून कई राज्यों में एक्टिव बना हुआ है.

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में एक बार फिर से मानसून की वापसी हो सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल-

जानें,दिल्ली के मौसम का ताजा हाल

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से 3 दिन बाद यानी 4 अक्टूबर से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के मौसम को देखकर ऐसा लग रहा था कि अब यहां से मानसून की विदाई हो गई है, क्योंकि बीते दो दिनों से यहां बारिश में कमी नजर आई थी. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आज राज्य में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. ऐसे में आज बादल छाए रहने के साथ ही अगले दो दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Happy Weather: बारिश ने मौसम को बनाया कूल-कूल, अभी एक हफ्ते क्लाउडी वेदर रह सकता है फुल

जानें, बाकि राज्यों के मौसम की जानकारी

असर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. 

वहीं पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, पूर्वी बिहार, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और पूर्वी गुजरात और तेलंगाना में भी आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

English Summary: Return of monsoon: Badra will rain once again, know the weather of all states including Delhi-NCR, Bihar-UP, MP-Chhattisgarh
Published on: 01 October 2022, 10:45 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now