Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 September, 2022 10:18 AM IST
delhi rain alert

दिल्ली में बारिश का सिलसिला आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी राजधानी में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई.  बता दें कि दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम, जलजमाव और गड्ढे हो गए. जिसको देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

जिसमें लोगों को मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. बारिश के कारण गुरुग्राम में भी जलजमाव और यातायात की समस्या हुई. बारिश के मद्देनज़र गुरुग्राम में आदेश जारी किया गया है कि रविवार तक सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा.

उत्तराखंड में भूस्खलन

लगातार बारिश के कारण उत्तराखंड में कल देर शाम नजंग ताम्बा गांव के पास एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरने से तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया. जिसमें 40 लोग फंसे हुए हैं. इसके साथ ही राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी है. 

मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

मुंबई में भी बारिश का कहर जारी है. शनिवार की सुबह शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई. जिसके लिए भारत मौसम विभग ने पहले ही कहा था कि  मुंबई में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी.

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. जिसको देखते हुए नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

उत्तराखंड, हिमाचल में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है. हालांकि इसके बाद बारिश कम दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Weather High Alert! मानसून ने विदाई से पहले दिखाया भीषण रूप, सड़कें डूबी, स्कूल बंद, ट्रैफिक जाम

इसके साथ ही मौसम विभाग में भारी बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बाढ़ की संभावना जाहिर की है. लोगों को सलाह दी जाती है कि केवल जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलें.

English Summary: Rain Alert: Yellow alert issued in Delhi, the mountains are falling somewhere, the rain broke all the records,
Published on: 24 September 2022, 10:26 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now