Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 July, 2023 10:42 AM IST
जानिए इस वीकेंड कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weekend Weather Update:  मानसून ने इस बार भले ही देरी की हो लेकिन बारिश में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है. देश के ज्यादातर राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है. आज शनिवार को भी कई राज्यों में बारिश हो रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं मौसम विभाग की भविष्यवाणी...

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह बारिश के साथ हुई. यह बारिश शुक्रवार की शाम से शुरू हुई थी जो अभी भी रुक-रुक कर जारी है. इससे दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान थे. जहां अब लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश ने कुछ परेशानियां भी बढ़ा दी है.

सड़क से संसद तक जगह-जगह पर पानी जमा हो गया है. ऐसे में ट्रैफिक का खतरा बना है और सबसे बड़ा खतरा तो बाढ़ का है. दिल्ली में जहां यमुना नदी खतरे के निशान से अब भी ऊपर बह रही है तो वही नोएडा और गाजियाबाद में हिंडन का जलस्तर बढ़ने से परेशानियां बढ़ गई हैं. ऐसे में जारी बारिश खतरे तो और बढ़ा सकती है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी की मानें तो 3 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश रुक-रुक कर  होती रहेगी. इसके बाद बारिश में कमी देखने को मिलेगी. 

बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

राज्य के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश देखने को मिल रही है. वहीं कई जगहों पर मेघगर्जन की संभावना भी जताई गई है. हालांकि रविवार को प्रदेश की राजधानी पटना सहित, नालंदा, जमुई, भभुआ और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राज्य के दक्षिण पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों के कई स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की आशंका भी है. ऐसे में लोगों को इस दौरान बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज भी होगी भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा देश भर में मौसम का मिजाज

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पूर्व भारत, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की तो कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है.

आज मुंबई में भी सामान्य से भारी बारिश की संभावना है.

अगर बात पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के मौसम की करें तो यहां आज भी हल्की से कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

English Summary: Rain Alert: The weather became cool, how long will the weather bloom, know the prediction of the Meteorological Department about the rain
Published on: 29 July 2023, 10:47 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now