IMD Alert: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ राज्यों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की सर्दी बरकरार है. उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट देखी गई है, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी भारत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं.
दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है. ऐसे में आइए आज के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं...
4 मार्च तक इन राज्यों में होगी बारिश
- पश्चिमी विक्षोभ: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2-4 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना.
- पूर्वोत्तर भारत: 1 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश, तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना.
- दक्षिण भारत: केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 1-2 मार्च को गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं.
तापमान पूर्वानुमान
- अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 4-6°C तक बढ़ सकता है.
- मध्य भारत और पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों में 2-3°C तापमान वृद्धि संभव.
- गुजरात में अगले 24 घंटों में 2-3°C की गिरावट के बाद स्थिर तापमान रहने की संभावना.
आज के मौसम की तापमान अपडेट
- केरल, माहे, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पश्चिम तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35-40°C दर्ज किया गया.
- कोंकण, गोवा, मध्य भारत, उत्तर ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़ और गंगा के पश्चिमी बंगाल में 30-35°C तापमान रहा.
- 1 मार्च को कन्नूर एयरपोर्ट (केरल) में देश का सबसे अधिक तापमान 40.2°C दर्ज किया गया.
- अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5°C की गिरावट की संभावना है.
गर्म और आर्द्र मौसम की चेतावनी
मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 3 से 4 मार्च तक कोंकण और गोवा में तथा 1-2 मार्च को तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है.