Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 September, 2023 10:30 AM IST
Rain alert in many states of the country

भारत के मौसम में आए दिन उतार-चढ़ाव बने ही रहते हैं. देखा जाए तो देश के कई हिस्सों में बारिश तो कहीं भीषण गर्मी (Extreme Heat) से लोग बेहाल हैं. ऐसे में मौसम विभाग हर दिन मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट जारी करता है. ताकि लोग पहले से ही अपने शहर का मौसम हाल जान सकें और अपने कई कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं. तो आइए आज का मौसम कैसा रहने वाला है इसके बारे में जानते हैं...

बारिश होने से दिल्ली के तापमान में आई कमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कहीं बारिश का दौर तो कहीं गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं. देखा जाए तो बीते कल यानी की शुक्रवार की रात भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है और आज सुबह के समय में बारिश की बूंदा-बांदी हुई.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्की बारिश का यह दौर कुछ दिनों तक और बना रहने की संभावना है. वहीं तापमान की बात करें, तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां:

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार, मध्य भारत में आज हल्की बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. साथ ही 16-17 सितंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के ज्यादातर क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका है. इसके अलावा आज उत्तराखंड, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 और 19 सितंबर को ओडिशा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक, 16, 17, 18 और 19 सितंबर को असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Rain alert in many states of the country
Published on: 16 September 2023, 10:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now