Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 March, 2023 9:49 AM IST
Rain in delhi

गर्मी के बीच देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. राष्ट्रीय राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे वीकेंड पर मौसम सुहावना बन गया है. बीते दिन शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न भागों में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिली थी. आज शनिवार सुबह से भी कई राज्यों में बारिश हो रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं देशभर के मौसम की जानकारी...

दिल्ली-एनसीआर में बरस रहे बादल

दिल्लीवासियों की शनिवार की सुबह खूबसूरत मौसम के साथ हुई. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है, जिससे गर्मी के बीच मौसम ठंडा हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं रविवार यानी 19 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: Monsoon: दिल्ली में बारिश से मौसम होगा ठंडा, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

दिल्ली के अलावा पंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेशराजस्थान और चंडीगढ़ में 18 से 20 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी. यही हाल पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में भी देखने को मिलेगा. यहां भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान दिन के तापमान में हल्की कमी देखने को मिलेगी. बताया जा रहा है कि ईरान की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है.

English Summary: Rain Alert: Clouds keep raining, weather becomes pleasant, enjoy the rain, know the weather condition across the country
Published on: 18 March 2023, 09:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now