Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 June, 2022 3:52 PM IST
Pre-Monsoon Rain

देशभर में मानसून(MONSOON) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. भीषण गर्मी से सबका हाल बुरा है. ऐसे में रेगिस्तानी क्षेत्र में गर्मी(HEAT) ने जो कहर बरपाया है, उसकी कल्पना करना ही बहुत मुश्किल है. राजस्थान में तो हालात ऐसे रहे हैं कि गर्मी के कारण दोपहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति रही है.

ऐसे में मौसम विभाग ने जहां 10 से 12 जून के मध्य राजस्थान में मानसून के प्रवेश की उद्घोषणा की थी, वहीं आज 9 जून को ही राजस्थान में बरसात होने के आसार नजर आने लगे हैं.

अब खत्म होगा लू और गर्मी का दौर

बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने प्रदेशवासियों को झुलसा रखा है. उमस भी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है, लेकिन कहते हैं ना भारत में बरसात को लेकर काफी अनिश्चितता है.

राजस्थान में मिलेगी गर्मी से राहत

आज राजस्थान में मौसम पलटा है. आंधी और बरसात का दौर शुरू हो चुका है. गर्मी से बेहाल लोगों में उम्मीद की किरण जागी है. बीते दिनों में धौलपुर और श्रीगंगानगर में तापमान 46 डिग्री को पार कर गया था हालत यह हैं कि कुछ जिलों में रात्रि का तापमान भी 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया. ऐसे में यदि मौसम करवट लेता है तो यह बहुत राहत की बात होगी.

जयपुर के आसमान में बादलों का डेरा

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान स्थितियों के अनुसार 10 से 12 जून तक राजस्थान में मानसून के प्रवेश की घोषणा की गई है, लेकिन आज 9 जून को ही मौसम कुछ बदलता था नजर आ रहा है. जयपुर की बात करें, तो यहां आसमान को काले बादलों ने ढंक लिया है और तेज हवा के साथ रिमझिम बरसात का दौर शुरू हो चुका है.

ये खबर भी पढ़ें : Monsoon Update: किसानों के लिए मानसून को लेकर अच्छी खबर, जानें कब बरसेंगे बादल

शुरू हो गया बरसात का दौर : गर्मी से मिलेगी निजात

उम्मीद है कि बरसात आकर गर्मी में कुछ कमी लाएगी। 10 से 12 जून के दौरान उदयपुर और कोटा संभाग में बरसात की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन आज आंधी और बरसात का दौर शुरू होने के साथ ही राजस्थान में मानसून की बरसात के शुरू होने की हलचल सुनाई देने लगी है.

English Summary: Pre-monsoon rains are expected
Published on: 10 June 2022, 03:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now