बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 December, 2022 10:29 AM IST
नए साल पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल

साल के आखिरी दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. इसके साथ ही आज पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के आसार हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल के आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत होते ही मौसम अपना कौन सा रुख दिखाने वाली हैं.

जानें, दिल्ली में नए साल पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से धूप के बाद एक बार फिर से ठंड लोगों पर अपना कहर ढाने के लिए तैयार है. लेकिन एक बार फिर से यहां आज से शीतलहर चलने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है. यानी नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में फिर से गला देने वाली ठंड देखने को मिल सकती है. आज शनिवार यानी 31 दिसंबर को यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

जानें बाकि राज्यों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने एक जनवरी से उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं अगर बात पहाड़ी राज्यों के मौसम की करें तो पहाड़ी राज्यों में न्यू ईयर मनाने पहुंचे लोग कश्मीर में हो रही बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी के कारण कश्मीर में एक-दो दिन में तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा सकता है. ऐसे में इस दौरान भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली में नए साल से बढ़ेगी ठंड, इन शहरों में बारिश और बर्फबारी का कहर जारी

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है. हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

English Summary: New Year Weather Update: Winter will be like this on New Year, know the forecast of Meteorological Department
Published on: 31 December 2022, 10:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now