Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 August, 2026 10:54 AM IST
11 से 17 अगस्त तक देशभर में बारिश का दौर

दिल्ली-NCR में हल्की-मध्यम बारिश से राजधानी में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और कई राज्यों में इतनी बारिश हो रही है कि वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए है. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने 11 से 13 अगस्त के बीच ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. चलिए आगे जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का असर

उत्तर-पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में 11 से 17 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11-12 तथा 14-15 अगस्त, जबकि पंजाब में 14 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 17 अगस्त के बीच बारिश का प्रभाव बढ़ने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 12 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 अगस्त के दौरान बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

मध्य भारत में भी मानसून रहेगा सक्रिय

मध्य भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 से 15 अगस्त, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 11 से 17 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. विदर्भ में 12-13 और 17 अगस्त को कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 से 13 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 से 16 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 11 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में 11 से 15 अगस्त के बीच गरज-चमक के साथ आंधी की स्थिति बनने की संभावना है. ऐसे मौसम में खुले क्षेत्रों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बढ़ेगा बारिश का दौर

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पूर्वी भारत में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है. बिहार में 14 से 17 अगस्त, जबकि झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में 11 से 17 अगस्त के दौरान बारिश का प्रभाव बने रहने की संभावना है.

बिहार में 11 से 13 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है और 14 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. बिहार और ओडिशा में 11 अगस्त को गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है और ओडिशा में IMD के अनुसार 11 से 13 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, झारखंड तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 12 से 17 अगस्त के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग IMD के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 17 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 17 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है.

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11 से 17 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 11 से 16 अगस्त तथा उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 12 से 17 अगस्त के दौरान IMD ने बारिश की संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Weather Update Heavy Heavy Rain Alert August-17 IMD Weather Forecast
Published on: 12 August 2026, 10:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now