Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 August, 2022 10:31 AM IST
Monsoon

देश के कई हिस्सों, खासकर दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. वहीं कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है और वहां हल्की बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में चलिए आज के ताजा मौसम का हाल जानते हैं....

दिल्ली के मौसम का हाल

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की करें, तो आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारीश की भविष्यवाणी की गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घटें की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी बन रहे हैं.

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से अगले कुछ दिनों तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. यहां के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क कर दिया है और किसी भी आपात स्थिति पैदा होने पर उन्हें निकालने की तैयारी की जा रही है.

अगर बात पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की करें, तो यहां अगले 3 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं 6 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर,मेघालय सहित कुछ राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: मानसून की धीमी हुई रफ़्तार, ना जानें क्या होगा किसानों का हाल!

उत्तर प्रदेश के किसानों को तेज बारिश का इंतजार

उत्तर प्रदेश में अब मानसून की गति धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है. हालांकि, राज्य में मंगलवार की शाम कई जगहों पर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी, लेकिन आज बुधवार की सुबह फिर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप उमस वाली गर्मी का एहसास करा रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने दिन मौसम साफ रहने और शाम होते ही हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन राज्य के किसानों को अभी भी तेज बारिश का इंतजार है. ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों के लिए खुशखबरी देते हुए मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने के आसार जताये हैं.

मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार

राज्य में अब बारिश की गति धीमी पड़ गई है. मौसम विभाग की मानें, तो राज्य में अब तेज बारिश का दौर खत्म हो गया है, लेकिन मौसम विभाग का ये भी कहना है कि राज्य में अभी बारिश खत्म नहीं हुई है, इसलिए आज भी कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Monsoon slows down, farmers are still waiting for heavy rains, know the forecast of the Meteorological Department
Published on: 31 August 2022, 10:36 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now