कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 July, 2026 10:05 AM IST
देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार (Image Source-AI generate)

मानसून की बारिश ने यूपी समेत कई राज्यों में आफत मचा रखी है. दिल्ली-NCR में कल यानी की 6 जुलाई से तेज बारिश की आवाजाही लगी हुई है और आज सुबह राजधानी समेत कई राज्यों में तेज बारिश हुई. इस दौरान दिल्ली का तापमान 29°C तक पहुंच गया है. मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात,-हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अगले 6 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है.

आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए है और हल्की बारिश का होना जारी है. मौसम विभाग IMD ने सुबह-दोपहर के समय गरज-चमक, बिजली, तेज़ हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C से 34°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की आशंका है. यानी की आज पूरे दिन मौसम छंडा रहेगा और राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और इस दौरान तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD के मुताबिक 7-12 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है और कई इलाकों में IMD ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

यूपी, हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान की संभावना

यूपी समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और इस दौरान बारिश का होना जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 11-13 जुलाई तक काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है और इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मध्य भारत में भी मानसून की बारिश होने की शुरुआत हो चुकी है और इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 7-13 जुलाई में काफी ज़्यादा या बड़े इलाकों में तेज झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना रहेगा.

पूर्वी और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वी भारत में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार ओडिशा में मौसम विभाग IMD ने 7–13 जुलाई तक छिटपुट बारिश होने के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है.

वहीं, दक्षिण भारत में 7-13 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना 12-13 जुलाई के दौरान केरल और माहे में 9-13 जुलाई के दौरान लक्षद्वीप और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक 8-13 जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ या बिल्कुल बारिश नहीं होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Rain Alert Delhi Ncr Thunderstorm Lightning Strong Winds Imd warning
Published on: 08 July 2026, 10:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now