Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 June, 2023 10:29 AM IST
देश के अधिकांश इलाकों में आज दस्तक देगा मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश सहित बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है. आज यानी कि 25 जून को यह चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है. अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून गुजरात, राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है. वहीं, अगले पांच दिनों तक देश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की कोई उम्मीद नहीं है. सभी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. ऐसे में मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली समेत इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

आज ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, कर्नाटक, केरल और माहे के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि आज अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज गति से हवा चलने की भी संभवना है.

तटीय इलाकों में चलेगी तेज हवा

आज अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 45-55 किलोमीटर से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

वहीं, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, ओडिशा पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तूफान की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों को इन इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

English Summary: Monsoon knock many areas including Delhi today, know weather condition across the country
Published on: 25 June 2023, 10:35 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now