Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 June, 2025 4:35 PM IST
Monsoon Alert: 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

IMD Monsoon Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून ने लगभग पूरी तरह दस्तक दे दी है. आने वाले दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज़ होने वाली हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और असम-मेघालय जैसे राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है.

इसके साथ ही दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. अनुमान है कि मानसून अगले दो दिन में कई राज्यों में पहुंच सकता है.

25 जून से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 25 जून से भारी बारिश शुरू होगी. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में 23 और 24 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी 23 से 27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी 23 से 24 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 23 से 27 जून तक भारी बारिश और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 से 28 जून तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्री स्थितियां बेहद खराब रहेंगी. गुजरात, कोंकण, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

मानसून की स्थिति

मानसून की उत्तरी सीमा अब जयपुर, आगरा, देहरादून, शिमला, पठानकोट होते हुए जम्मू तक पहुंच गई है. आने वाले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने की पूरी संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जनता को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. किसानों और मछुआरों के लिए यह समय विशेष सतर्कता का है.

English Summary: Monsoon heavy rain alert india June 2025 imd warning Weather Report Update
Published on: 23 June 2025, 04:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now