Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 July, 2026 10:29 AM IST
मौसम विभाग IMD ने 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं कभी तेज बारिश तो कभी प्रंचड गर्मी. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में 'डीप डिप्रेशन' में बदलने की बहुत ज़्यादा आशंका जताई है. इस दौरान IMD ने आज दिल्ली, यपूी समेत कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम IMD ने आशंका जताई है कि 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच इन इलाकों में व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना हो सकती है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें.

यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश की आशंका

यूपी, हरियाणा और पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है और इस दौरान इन इलाकों में कभी तेज बारिश तो कभी प्रचंड गर्मी का लोगों को जुलाई के महीने में सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान भारतीय 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की IMD ने आशंका जताई है. 

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मध्य भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम IMD का अनुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26–28 जुलाई और 1 अगस्त को और विदर्भ में 26 जुलाई और 1 अगस्त को कुछ जगहों पर बारिश होने के साथ 26–30 जुलाई के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं 30–40 किमी/घंटा की गति, झोंके 50 किमी/घंटा तक चलने की आशंका जताई है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश

पूर्वी भारत में आने वाले दिनों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 26 जुलाई से 1 अगस्त तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27-29 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड और 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बिहार में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान ओडिशा में 28-30 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं भी चलना जारी रहेंगी.

इसके अलावा, IMD के अनुसार 26–28 जुलाई और 31 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 1 अगस्त को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश हो सकती है. ऐसे में इलाके के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

पश्चिम- दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम भारत में मानसून दस्तक दें चुका है और इस दौरान कई इलाकों में कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज हवाओं का चलना जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD  के अनुसार 26 जुलाई से 31 जुलाई–1 अगस्त की अवधि के दौरान गुजरात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने की आशंका है. वहीं, 27 जुलाई–1 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 26 जुलाई–1 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा में 27–30 जुलाई के दौरान कई क्षेत्र में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा, दक्षिण भारत क्षेत्रों में भी मानसून अपना कहर बरपा सकता है. IMD के अनुसार 26 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Havoc Up-Bihar Imd Heavy Rain Alert 15 States Weather Update
Published on: 27 July 2026, 10:42 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now