कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 July, 2026 10:56 AM IST
देश में मानसून की एंट्री (Image Source-AI generate)

देश में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और आज दिल्ली-NCR में हुई तेज झमाझम बारिश ने तेज भीषण गर्मी के प्रकोप से राजधानी के लोगों को राहत दी है. मौसम विभाग IMD ने अगले 5-6 दिनों तक देश के मध्य भागों में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की आशंका है.

अगले 2 दिन राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाओं का भी चलना जारी रहेगा. यानी सुबह-दोपहर की शुरुआत में कई जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है. इस दौरान राजधानी का तापमान 2°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है.

इसके अलावा, मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली में 3-4 जुलाई के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और सुबह की शुरुआत दोपहर की शुरुआत में हल्की से बहुत हल्की बारिश, आंधी, बिजली, तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा, झोंके 50 किमी/घंटा तक) के एक या दो दौर हो सकते हैं. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 1 से 7 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड के ज़्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 60 किमी/घंटा तक चलने की चेतावनी दी है.

यपूी, राजस्थान हरियाणा में बारिश की संभावना

जुलाई  की शुरुआत होते ही उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने करवट ले ली है. यानी की जून की झुलसाती गर्मी के प्रकोप से इन इलाकों के लोगों को जुलाई के महीने में राहत मिल रही है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने 2 से 7 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के ज़्यादातर इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पूर्वोतर भारत में मौसम ने अपना रंग बदल लिया है और इन इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग IMD 1-7 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

पश्चिम और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिम राज्यों में 1-7 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश और कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चलने की संभावना है.

वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 1-7 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश और आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Arrives India Imd Rainfall Alert Up-12 States Heavy Rain Warning
Published on: 02 July 2026, 11:00 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now