Papaya Farming: पपीते की खेती से होगी प्रति एकड़ 12 लाख रुपये तक कमाई! जानिए पूरी विधि सोलर पंप संयंत्र पर राज्य सरकार दे रही 60% अनुदान, जानिए योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया केवल 80 से 85 दिनों में तैयार होने वाला Yodha Plus बाजरा हाइब्रिड: किसानों के लिए अधिक उत्पादन का भरोसेमंद विकल्प किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 16 May, 2024 3:33 PM IST
मानसून की दस्तक

Monsoon Season Update: पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने मानसून/Monsoon 2024 के आगमन को लेकर अपडेट जारी की है कि भारत में मानसून की एंट्री कब होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, केरल में 31 मई के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है. 1 जून से मानसून 2024/ Monsoon 2024 केरल में पूरी तरह से प्रवेश करने की संभावना है.

देखा जाए तो केरल में मानसून की एंट्री की सामान्य तिथि पर ही हो रही है. IMD का अनुमान है कि इस बार के मानसून 2024 में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है.

मानसून 2024 की एंट्री/ Entry of Monsoon 2024

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, मानसून 2024 सबसे पहले केरल में पहुंचगा और आखिरी में राजस्थान में पहुंचेगा. देश के विभिन्न राज्यों में मानसून की एंट्री की तिथि कुछ इस प्रकार से अनुमान लगाई गई है.

  • केरल में मानसून की एंट्री 1 से 3 जून

  • तमिलनाडु में मानसून की एंट्री 1 से 5 जून

  • आंध्र प्रदेश में मानसून की एंट्री 4 से 11 जून

  • कर्नाटक में मानसून की एंट्री 3 से 8 जून

  • बिहार में मानसून की एंट्री 13 से 18 जून

  • झारखंड में मानसून की एंट्री 13 से 17 जून

  • पश्चिम बंगाल में मानसून की एंट्री 7 से 13 जून

  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 से 17 जून

  • गुजरात में मानसून की एंट्री 19 से 30 जून

  • मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 16 से 21 जून

  • महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री 9 से 16 जून

  • गोवा में मानसून की एंट्री 5 जून

  • ओडिशा में मानसून की एंट्री 11 से 16 जून

  • उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री 18 से 20 जून

  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री 20 से 28 जून

  • हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री 22 जून

  • लद्दाख, जम्मू में मानसून की एंट्री 22 से 29 जून

  • दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 जून

  • पंजाब में मानसून की एंट्री 26 जून से 1 जुलाई

  • हरियाणा में मानसून की एंट्री 27 जून से 3 जुलाई

  • चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री 28 जून

  • राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 जून से 6 जुलाई

मानसून की एंट्री इस साल जल्दी

पिछले साल से पहले मानसून की एंट्री इस बार कुछ दिन पहले ही होने की संभावना है. बता दें कि साल 2023 में मानसून केरल में 8 जून को पहुंचा था लेकिन इस बार 31 मई से 1 जून के दौरान पहुंचने की संभावना है और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी पिछले साल 19 मई तो दस्तक दी थी. यह भी अनुमान है कि इस बार के मानसून में देश के करीब 20 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून 2024 में लगभग 106 प्रतिशत यानी की 87 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक और अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

फसलों के लिए अच्छी खबर

मानसून की एंट्री होने से बारिश इस बार 87 सेंटीमीटर तक होने की संभावना जताई गई है, जो कि हमारे देश के किसानों की फसलों के लिए अच्छे संकेत है. क्योंकि खरीफ फसल से अच्छी पैदावार पाने के लिए बारिश अहम भूमिका निभाती है. देखा जाए तो खरीफ फसलें मानसून की बारिश पर ही निर्भर रहती है.

English Summary: Monsoon 2024 Season Update monsoon in india 2024 date and time today weather news
Published on: 16 May 2024, 03:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now