Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 May, 2023 5:21 PM IST
आज इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य कई राज्यों में कुछ दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है. आज सुबह भी भारत के विभिन्न राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है. वहीं कुछ राज्यों में सिर्फ धूल भरी आंधी ही चली है.  ऐसे में मौसम विभाग ने देशभर में मौसम की स्थिति को लेकर अपडेट जारी कर दी है.

दिल्ली बारिश से भीगी

वैसे तो दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों से बारिश का सिलसिला बना हुआ है, लेकिन कल यानी की 27 मई की सुबह दिल्ली में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. IMD के द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में अभी कुछ दिन और भारी बारिश के  आसार बन रहे हैं. अनुमान है कि आज भी दिल्ली में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि 4 जून, 2023 से दिल्ली और इसके आस-पास सटे इलाकों में मानसून की एंट्री हो सकती है.

अगले 2 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, भारत के कई राज्यों में बीते कल से लेकर 29 मई तक गरज, बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है. अनुमान है कि 29 मई, 2023 तक उत्तरी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी है. बताया जा रहा है कि आज देश के  अलग-थलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज/तेज हवा चलने की संभावना है.

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के इलाकों में छिटपुट वर्षा के साथ गरज/बिजली/तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

English Summary: Monsoon 2023: Monsoon will knock in these states including Delhi, Haryana, West Bengal
Published on: 27 May 2023, 05:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now