Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 June, 2021 10:30 AM IST
Monsoon 2021

मानसून 2021 ने देश के अधिकतर राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, तो कहीं प्री-मानसून की बरसात से मौसम सुहाना बना हुआ है. केरल से शुरू हुए मानसून ने उत्तर भारत में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है. दरअसल मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में 17 तक भारी बारिश, तीव्र बौछार, गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा, मौसम विभाग की ओर से बारिश की स्थिति के मद्देनजर 18 जून तक बिहार में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

अगले 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनने के आसार हैं. ओडिशा और इससे सटे झारखंड के कुछ हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. संबद्ध चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है. पाकिस्तान के मध्य भाग से लेकर झारखंड और उड़ीसा पर पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए जा रही है. एक ट्रफ रेखा उत्तरी महाराष्ट्र से केरल तट तक फैली हुई है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर तेज बारिश संभव है.

शेष उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: monsoon 2021: dust storm and thunderstorm likely
Published on: 15 June 2021, 10:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now